झारखंड विधानसभा चुनाव: नवरात्र में पूजा के साथ परवान चढ़ेगी राजनीति

रांची : शारदीय नवरात्र में इस बार पूजा-पाठ के साथ राजनीति भी परवान चढ़ेगी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं. भाजपा-कांग्रेस नवरात्र के दौरान ही अभियान चलाने की रणनीति बना चुकी हैं. नवरात्र के दौरान ही महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भी पड़ रही है. इसे लेकर भाजपा […]
पूजा पंडाल के उद्घाटन को लेकर दावेदारों में होड़ : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्गापूजा पंडालों के उद्घाटन को लेकर दावेदारों में होड़ लगी है. उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा में पड़ने वाले पूजा पंडाल का उद्घाटन कर अपनी राजनीतिक दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं. इसको लेकर टिकट के दावेदार पूजा समितियों से संपर्क भी साध रहे हैं. पूजा समितियां किसी उम्मीदवार से पूजा पंडाल का उद्घाटन करा रही हैं, तो किसी से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन. राजधानी में तीन दर्जन से अधिक छोटे-बड़े पूजा पंडाल का निर्माण कर दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है. षष्ठी व सप्तमी से इन पूजा पंडालों के पट खुलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










