”आप” के हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय, केजरीवाल की तारीफों के बांधे पुल

Updated:
विज्ञापन
”आप” के हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय, केजरीवाल की तारीफों के बांधे पुल

रांची/नयी दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. वजूद के संकट से जूझ रही कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने पार्टी से किनारा कर लिया है. गुरुवार को उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली. आपको बता […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. वजूद के संकट से जूझ रही कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने पार्टी से किनारा कर लिया है. गुरुवार को उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद काफी हो हल्ला मचा जिसके बाद अजय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. अजय कुमार के इस फैसले से प्रदेश में राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गयी है.

अजय कुमार के पार्टी में शामिल होने को लेकर ‘आप’ नेता और दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ अजय जी हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत कर रहा हूं.

‘आप’ का दामन थामने के बाद डॉ अजय ने कहा कि हमारे जैसे सभी आम आदमी को ईमानदार राजनीति में आगे आने चाहिए और सहयोग देना चाहिए. आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola