15 को जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे सीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 सितंबर से चुनावी अभियान में निकलेंगे. श्री दास इस दिन संतालपरगना के जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. यह यात्रा 25 सितंबर तक संतालपरगना के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा राज्यभर में 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 सितंबर से चुनावी अभियान में निकलेंगे. श्री दास इस दिन संतालपरगना के जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. यह यात्रा 25 सितंबर तक संतालपरगना के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा राज्यभर में 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलेगी. श्री वर्मा ने कहा कि नौ सितंबर तक घर-घर रघुवर जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ है.
संपर्क अभियान राज्य के 513 मंडलों में चलाया जा रहा है. इस अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां एवं मुख्यमंत्री के संदेश के साथ कार्यकर्ता घर-घर जा रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










