रांची : अल्पसंख्यकों को टारगेट कर रही सरकार : झामुमो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झामुमो ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार संताल परगना में अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट कर रही है. समाज को बांटने का काम कर रही है. कोल्हान में भी सरकार ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब संताल परगना में समाज में विद्वेष फैलाया जा रहा है़ शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार संताल परगना में अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट कर रही है. समाज को बांटने का काम कर रही है. कोल्हान में भी सरकार ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब संताल परगना में समाज में विद्वेष फैलाया जा रहा है़
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने साहेबगंज जिला के राजमहल के मंडली मिशन द्वारा संचालित संत जॉन्स वर्कर्स मैन इंटर कॉलेज में तोड़फोड़ के मामले में सरकार को घेरा. झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासन के साथ मिल कर आरएसएस के लोगों ने कॉलेज में तोड़फोड़ व छात्रावास में मारपीट की. साथ ही कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.
इस मामले में छात्रों द्वारा एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराये जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई़ इस मामले को लेकर पार्टी राज्यपाल से भी मिलेगी़ पार्टी ने संत जॉन्स कॉलेज की घटना को लेकर स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










