रांची : केएन त्रिपाठी के लेटर हेड प्रयोग करने के मामले में तीन पर वारंट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सीजेएम फहीम किरमानी की अदालत ने पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी के लेटर हेड का दुरुपयोग करने के मामले में रेड़मा निवासी आलोक तिवारी, अजय तिवारी व विजय तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. सीआइडी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश ने अदालत में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट देने के लिए प्रार्थना […]
विज्ञापन
रांची : सीजेएम फहीम किरमानी की अदालत ने पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी के लेटर हेड का दुरुपयोग करने के मामले में रेड़मा निवासी आलोक तिवारी, अजय तिवारी व विजय तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
सीआइडी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश ने अदालत में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट देने के लिए प्रार्थना की थी. इसके बाद गुरुवार को अदालत ने वारंट जारी कर दी़
केएन त्रिपाठी ने दर्ज कराया था मामला : मालूम हो कि पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी ने उनके लेटर हेड का दुरुपयोग होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उन्होंने कहा था कि उनके विधायक रहने के समय कुछ लोगों ने उनके प्लेन लेटर हेड पर हस्ताक्षर करा लिया था.
उसी लेटर हेड तथा हस्ताक्षर को स्कैन करा कर उसका दुरुपयोग किया गया था.आरोपियों ने केएन त्रिपाठी का लेटर हेड तथा हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए मुख्य न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, विजिलेंस के अधिकारी, राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी, कांग्रेस के नेता अहमद पटेल सहित कई वरीय अधिकारियों को अनर्गल बातें व उनका इस्तीफा लिख कर भेज दिया था.
इस लेटर पैड के माध्यम से श्री त्रिपाठी का चरित्र हनन करने की कोशिश की गयी थी. बताया जाता है कि पूरे मामले की जांच रेल आइजी सुमन गुप्ता ने की थी और केस को ट्रू किया था़ उसके बाद मामला में गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए अदालत से प्रार्थना की गयी थी.
इधर, केएन त्रिपाठी का कहना है कि मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. मुझे न्यायालय पर भरोसा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










