मॉर्निंग वॅाक कर रहे जामताड़ा विधायक को तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने मारी टक्‍कर, टूटा पैर

Updated at : 03 Sep 2019 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
मॉर्निंग वॅाक कर रहे जामताड़ा विधायक को तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने मारी टक्‍कर, टूटा पैर

– काले रंग की बिना नंबर वाला था स्कार्पियो रांची : जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी को मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे एक स्‍कॉर्पियो ने टक्‍कर मार दी. इससे विधायक का एक पैर टूट गया. उन्हें डॉ रोहित लाल के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. हालांकि […]

विज्ञापन

– काले रंग की बिना नंबर वाला था स्कार्पियो

रांची : जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी को मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे एक स्‍कॉर्पियो ने टक्‍कर मार दी. इससे विधायक का एक पैर टूट गया. उन्हें डॉ रोहित लाल के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. हालांकि इस संबंध में विधायक या उनके द्वारा थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि घटना कैसे हुई है. आशंका व संशय है, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता.

घटना के संबंध में विधायक ने बताया कि वे सुबह साढ़े छह बजे धुर्वा सेक्टर-2 स्थित अपने सरकारी आवास के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस क्रम में पीछे से तेज गति से काले रंग की एक स्‍कॉर्पियो आयी और उसके ऐनक से उन्हें तेज धक्का लगा और वे जमीन पर गिर पड़े. इससे उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया.

मौके पर मौजूद दो-तीन लोगों ने गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. गाड़ी का शीशा भी काले रंग का था और उस पर नंबर प्‍लेट भी नहीं लगा हुआ था. घटनास्थल से लोगों ने पहले उन्हें उनके आवास पर पहुंचाया. फिर उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित लाल के क्लिनिक ले जाया गया. जहां पर उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola