अरुण जेटली के निधन पर सीएम रघुवर दास ने जताई गहरी संवेदना, कहा - देश ने प्रखर नेता खो दिया
Updated at : 25 Aug 2019 3:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अरुण जेटली के निधन से मैं बेहद दुखी हूं. आज हमारी पार्टी ने अपने परिवार का एक अभिन्न सदस्य और देश ने अपना एक प्रखर नेता खो दिया. स्वर्गीय अरुण जेटली के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अरुण जेटली के निधन से मैं बेहद दुखी हूं. आज हमारी पार्टी ने अपने परिवार का एक अभिन्न सदस्य और देश ने अपना एक प्रखर नेता खो दिया. स्वर्गीय अरुण जेटली के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.
उनकी शानदार भाषण शैली, पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी. देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें.
दूसरी ओर, अरुण जेटली के निधन के कारण मुख्यमंत्री के शनिवार व रविवार के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिये गये हैं. इसमें रविवार को दुमका दौरा भी शामिल है. मुख्यमंत्री शनिवार को सेवा विमान से दिल्ली रवाना हुए. रविवार को वे पार्थिव शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




