कुल्लू में भूस्खलन, रांची के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और उनके दोस्तों समेत 70 लोग फंसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन से रोड बंद होने के कारण रांची के हिंदपीढ़ी थर्ड स्ट्रीट निवासी व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कुमार अंकित, उनके बोकारो और पटना निवासी दोस्तों सहित 70 लोग फंस गये थे. ये लोग 17 अगस्त शाम 4:00 बजे से वहां फंसे हुए थे. 18 अगस्त शाम […]
विज्ञापन
रांची : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन से रोड बंद होने के कारण रांची के हिंदपीढ़ी थर्ड स्ट्रीट निवासी व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कुमार अंकित, उनके बोकारो और पटना निवासी दोस्तों सहित 70 लोग फंस गये थे.
ये लोग 17 अगस्त शाम 4:00 बजे से वहां फंसे हुए थे. 18 अगस्त शाम 7:30 बजे ये लोग चंडीगढ़ के रास्ते दिल्ली के लिए निकले. 27 घंटे बिना खाना-पानी के वहां फंसे इन लोगों को जिला प्रशासन ने भी कोई मदद नहीं की़
अंकित के चाचा हिमांशु बोस का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के प्रशासन को बारिश के मौसम में कुल्लू मनाली के रास्ते में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था रखनी चाहिए, ताकि भूस्खलन हो और लोग फंसें, ताे उन्हें लिफ्ट कर लिया जाये.
उन्होंने बताया कि 27 घंटे वे लोग पूरी तरह परिवार से कट गये थे. मोबाइल डिस्चार्ज होने के कारण उनका किसी से कोई संपर्क नहीं हो रहा था. कुछ लोगों के दब जाने की खबर आने के कारण परिवार के लोग काफी परेशान हो गये. संचार का कोई माध्यम नहीं होने के कारण कुमार अंकित भी अपने परिवार वालों से बात नहीं कर पा रहे थे. किसी प्रकार से उसने 27 घंटे बाद घर वालों को सूचना दी कि हमलोग ठीक हैं. उसके बाद घर वालों ने चैन की सांस ली.
हिमांशु बोस का कहना है कि बारिश के मौसम में यदि कोई भी व्यक्ति कुल्लू मनाली जानाा चाहते हैं, तो वह इस प्रकार का इरादा छोड़ दें. क्योंकि अधिकतर बारिश के मौसम में कुल्लू मनाली में भूस्खलन होने की सूचना मिलती रहती है. इसलिए लोग इस मौमस में कुल्लू मनाली का प्रोग्राम न बनायें. साथ ही सरकार भी इस पर चिंतन करनी चाहिए कि बारिश के मौसम में उस क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था अवश्य कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




