ओरमांझी : बिरसा जैविक उद्यान में दो नये मेहमान
Updated at : 17 Aug 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

15 अगस्त को गुजरात से एक शेर व एक शेरनी को लाया गया रांची/ओरमांझी : भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला में 15 अगस्त को गुजरात से एक शेर (नौ साल) व एक शेरनी (चार साल) को लाया गया. शेरनी व बब्बर नामक शेर अब जैविक उद्यान की शोभा बढ़ायेंगे. उद्यान के डॉक्टर अजय कुमार ने […]
विज्ञापन
15 अगस्त को गुजरात से एक शेर व एक शेरनी को लाया गया
रांची/ओरमांझी : भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला में 15 अगस्त को गुजरात से एक शेर (नौ साल) व एक शेरनी (चार साल) को लाया गया. शेरनी व बब्बर नामक शेर अब जैविक उद्यान की शोभा बढ़ायेंगे. उद्यान के डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि गुजरात के सक्करबाग प्राणी उद्यान को एक करैत सांप व दो लेपर्ड कैट देकर प्रजनन योग्य शेरनी व एक शेर को झारखंड में पहली बार लाया गया है.
ज्ञात हो कि जैविक उद्यान चकला में पहले से तीन शेर हैं. 2015 में क्रॉस ब्रीड प्रजाति के एक शेर व एक शेरनी (संतोष व प्रियंका) को भगवान बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था. शेरनी प्रियंका ने 2016 में शावक को जन्म दिया था, जिसका नाम नंदनी रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




