बाजार में कुर्बानी के लिए आया दुंबा
Updated at : 10 Aug 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बकरीद में कुर्बानी करने के लिए मेन रोड में डॉ फतेउल्लाह रोड के समीप सजे बकरा बाजार में बिक्री के लिए तीन दुंबा लाये गये हैं. इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है. इन्हें जमशेदपुर से एक व्यापारी लाया है, जिनकी कीमत एक लाख से लेकर एक लाख 40 हजार […]
विज्ञापन
रांची : बकरीद में कुर्बानी करने के लिए मेन रोड में डॉ फतेउल्लाह रोड के समीप सजे बकरा बाजार में बिक्री के लिए तीन दुंबा लाये गये हैं. इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है. इन्हें जमशेदपुर से एक व्यापारी लाया है, जिनकी कीमत एक लाख से लेकर एक लाख 40 हजार रुपये तक रखी गयी है. व्यापारी ने बताया कि इसके पालने पोसने में काफी खर्च होने के कारण कीमत अधिक है.
वहीं बाजार में काफी संख्या में बकरों को भी लाया गया है, जिनकी खरीदारी की जा रही है. ये बकरे पांच से साठ हजार रुपये तक के हैं. लोग काफी मोल भावकर इसकी खरीदारी कर रहे हैं. लंबे और ऊंचे बकरे की मांग अधिक है. वहीं मध्यम कद काठी के बकरे भी हैं, जिनकी कीमत पांच से पंद्रह हजार रुपये तक है.इनकी भी खूब मांग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




