रांची : दो कार का शीशा तोड़ कर "93 हजार व सामान की चोरी कर ली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रियाडा भवन के समीप बिल्डर मनोज कुमार सिंह की कार का शीशा तोड़ कर अपराधियों ने 93 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मनोज कुमार को रात करीब नौ बजे तब मिली, जब वह एक मॉल से सामान खरीदने के बाद कार के पास पहुंचे. उन्होंने […]
विज्ञापन
रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रियाडा भवन के समीप बिल्डर मनोज कुमार सिंह की कार का शीशा तोड़ कर अपराधियों ने 93 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मनोज कुमार को रात करीब नौ बजे तब मिली, जब वह एक मॉल से सामान खरीदने के बाद कार के पास पहुंचे.
उन्होंने तुरंत घटना की सूचना हिंदपीढ़ी पुलिस को दी. पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि बिल्डर की कार के समीप एक और कार का शीशा टूटा हुआ है. थोड़ी देर बाद वहां एक महिला पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि उसकी कार में करीब 10 हजार रुपये के कपड़े थे. पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है. मनोज कुमार के अनुसार वह अपने बेटी के लिए मॉल से कुछ सामान खरीदने के लिए आये थे.
इससे पहले लेबर पेमेंट के लिए पिछले दिनों बैंक से रुपये निकाले थे. लेबर पेमेंट के बाद बचे रुपये को कार में रखा था. उन्होंने घटना स्थल पर गाड़ी रात करीब 8.30 बजे पार्क की थी. खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




