रांची़ : हेमंत व डॉ अजय से मिले बंधु तिर्की, गठबंधन दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा

Updated at : 02 Aug 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : हेमंत व डॉ अजय से मिले बंधु तिर्की, गठबंधन दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा

रांची़ : झाविमो के महामंत्री बंधु तिर्की ने गुरुवार को प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दोनों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन पर चर्चा हुई़ इधर, श्री तिर्की ने बुधवार को जमशेदपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से भी मुलाकात की थी़ झाविमो ने झामुमो और कांग्रेस नेताओं […]

विज्ञापन
रांची़ : झाविमो के महामंत्री बंधु तिर्की ने गुरुवार को प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दोनों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन पर चर्चा हुई़ इधर, श्री तिर्की ने बुधवार को जमशेदपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से भी मुलाकात की थी़ झाविमो ने झामुमो और कांग्रेस नेताओं से मिल कर अपना प्रस्ताव दे दिया है़
श्री तिर्की ने हेमंत सोरेन से कहा है कि वह गठबंधन को लेकर पहल करे़ं इस मामले में अब देरी सही नहीं है़ गठबंधन के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए. विधानसभा चुनाव में कौन दल किसी सीट से चुनाव लड़ेगा, इसकी तस्वीर साफ होनी चाहिए. इसको लेकर प्रत्याशी भी तैयारी में जुट जायेंगे. श्री तिर्की ने झामुमो से यह भी कहा कि गठबंधन में वामदलों को भी शामिल करें. उन्होंने माले, मासस, भाकपा व माकपा के लिए सीट निकालने की बात कही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola