रांची़ : उपद्रव फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : राजेंद्र चौक के समीप वाहनों में तोड़-फोड़ करने, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और बिना अनुमति के जुलूस निकालने के आरोप में डोरंडा थाना में दर्ज केस में पुलिस ने मो इरशाद और मो चांद को गिरफ्तार किया है. इरशाद डोरंडा का और चांद हिंदपीढ़ी निवासी है. दोनों का अापराधिक रिकॉर्ड है. घटना के बाद […]
विज्ञापन
रांची़ : राजेंद्र चौक के समीप वाहनों में तोड़-फोड़ करने, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और बिना अनुमति के जुलूस निकालने के आरोप में डोरंडा थाना में दर्ज केस में पुलिस ने मो इरशाद और मो चांद को गिरफ्तार किया है. इरशाद डोरंडा का और चांद हिंदपीढ़ी निवासी है. दोनों का अापराधिक रिकॉर्ड है. घटना के बाद दोनों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार घटना को लेकर अरगोड़ा सीओ रवींद्र कुमार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्राथमिकी में आयोजन के अध्यक्ष मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी, उपाध्यक्ष मौलाना अजहर मिसबाह, शहर काजी कारी जान मोहम्मद मुस्तफी, कार्यकर्ता एजाज गद्दी, वार्ड 17 के पूर्व पार्षद मो सलाउद्दीन उर्फ संजू, झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेर आलम, मो शाहिद और आजम अहमद के अलावा 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










