रांची में लेवी वसूलने आये चार संदिग्ध पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार, तीन गुमला के

Published at :27 Jul 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में लेवी वसूलने आये चार संदिग्ध पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार, तीन गुमला के

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में चार संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार किये गये हैं. ये लोग लेवी वसूलने आये थे. सभी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के सदस्य बताये जाते हैं. तुपुदाना ओपी क्षेत्र से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम प्रेम सिंह, सनातन होरो, समीर धनवार और सुरेश मुंडा […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में चार संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार किये गये हैं. ये लोग लेवी वसूलने आये थे. सभी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के सदस्य बताये जाते हैं. तुपुदाना ओपी क्षेत्र से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम प्रेम सिंह, सनातन होरो, समीर धनवार और सुरेश मुंडा हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में किसान ने कुआं में कूदकर दे दी जान, क्या थी वजह?

बताया जाता है कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पीएलएफआइ के नाम पर लेवी वसूलने के लिए ये लोग आये थे. गिरफ्तार उग्रवादियों में तीन गुमला जिला के रहने वाले हैं. गुमला जिला के बसिया के रहने वाले तीनों उग्रवादियों के नाम प्रेम सिंह, सनातन होरो और समीर धनवार हैं. चौथा उग्रवादी सुरेश मुंडा कांके थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola