ePaper

CBSE बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग को लेकर सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Updated at : 22 Jul 2019 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग को लेकर सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशांत जी से मुलाकात कर झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग की. श्री सेठ ने कहा बिहार से झारखंड को अलग हुए 19 वर्ष हो गये हैं. हर […]

विज्ञापन

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशांत जी से मुलाकात कर झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग की. श्री सेठ ने कहा बिहार से झारखंड को अलग हुए 19 वर्ष हो गये हैं. हर साल झारखंड से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में लगभग 50 हजार से अधिक विद्यार्थी 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में बैठते हैं.

वर्तमान में लगभग 500 विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नयी दिल्ली से संबंधित है जो अपने आप में एक उपलब्धि है. झारखंड में इतने विकास होने के बावजूद भी झारखंड में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अपना क्षेत्रीय कार्यालय नहीं है. जबकि, पूरे देश में 10 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जैसे अजमेर, दिल्ली, प्रयागराज, भुनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, पंचकूला, पटना और तिरुवंतपुरम में है.

यह हमारी विडंबना ही है कि इतना बड़ा शैक्षणिक केंद्र होने के बावजूद झारखंड में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय अब तक नहीं खुल पाया है. रांची में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से झारखंड के विद्यार्थी एवं झारखंड वासियों को इसका लाभ मिलेगा. खासकर यहां के अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को शिक्षा का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा. विशेषकर उस वर्ग के लोगों को जो अभी तक शैक्षणिक रूप से बहुत ही पिछड़े हुए हैं.

सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से नये विद्यालय खुलेंगे. शिक्षा के नये अवसर प्राप्त होंगे तथा यहां की जनता को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. साथ ही साथ परीक्षा परिणाम भी अति शीघ्र घोषित हो सकेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड अतुल्य प्रगति कर सकेगा इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रांची आज एक एजुकेशन का हब बन चुका है. यहां के छात्रों को परेशानी ना हो इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रांची में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कार्यालय खोलने की दिशा में समुचित कार्रवाई करें.

मानव संसाधन विकास मंत्री ने गौर पूर्वक सभी बातों को सुनते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित निर्णय लिया जायेगा यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola