रांची : नये डीआरएम ने कार्यभार संभाला

Updated:
विज्ञापन

नीरज अंबष्ठ 1990 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं रांची : रांची मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया. श्री अंबष्ठ 1990 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं. भारतीय रेल में उन्होंने बतौर सहायक परिचालन प्रबंधक, आसनसोल मंडल से कार्य शुरू किया. […]

विज्ञापन
नीरज अंबष्ठ 1990 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं
रांची : रांची मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया. श्री अंबष्ठ 1990 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं. भारतीय रेल में उन्होंने बतौर सहायक परिचालन प्रबंधक, आसनसोल मंडल से कार्य शुरू किया. उन्होंने मंडल परिचालन प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर भी कार्यकिया.
पूर्व रेलवे के विभाजन के बाद उन्होंने पूर्व-मध्य रेलवे दानापुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्य किया. इसके बाद पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सोनपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तथा धनबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य किया.
पूर्व-मध्य जोन में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक, मुख्य मालभाड़ा परिवहन प्रबंधक व मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के पद पर कार्य किया. रांची मंडल में आने से पूर्व श्री अंबष्ठ झांसी मंडल के डीआरएम पद पर थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola