झारखंड में पहली बार कांट्रैक्ट पर 36 एसीएफ की होगी बहाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

55 वन क्षेत्र पदाधिकारियों को एसीएफ पद पर प्रोन्नति देने के लिए बन चुकी है सहमति रांची : झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार सहायक वन संरक्षकों (एसीएफ) की नियुक्ति होने जा रही है. एसीएफ की कमी बताते हुए राज्य सरकार अस्थायी ताैर पर एक वर्ष के लिए कांट्रैक्ट के आधार पर 36 एसीएफ […]
विज्ञापन
55 वन क्षेत्र पदाधिकारियों को एसीएफ पद पर प्रोन्नति देने के लिए बन चुकी है सहमति
रांची : झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार सहायक वन संरक्षकों (एसीएफ) की नियुक्ति होने जा रही है. एसीएफ की कमी बताते हुए राज्य सरकार अस्थायी ताैर पर एक वर्ष के लिए कांट्रैक्ट के आधार पर 36 एसीएफ की नियुक्ति करेगी.
राजपत्रित स्तर के एसीएफ पद पर नियुक्ति के लिए वन, पर्यावरण क्लाइमेट चेंज विभाग के मुख्य वन संरक्षक कार्मिक (राजपत्रित) झारखंड ने आवेदन आमंत्रित किया था. सामान्य कैटेगरी के 15, एससी के चार, एसटी के नाै, अत्यंत्र पिछड़ा वर्ग-वन के तीन, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-टू के दो, अन्य तीन, कुल 36 रिक्त पदों पर कांट्रेक्ट के आधार पर एक वर्ष के लिए नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए 64 वर्ष तक की आयु सीमा वालों से आवेदन मांगा गया था. नियुक्ति के लिए विभाग स्तर पर चयन समिति का गठन किया गया है. वह आवेदकों से प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा के बाद माैखिक साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेगा. नियुक्ति के बाद संविदा एसीएफ को राज्य के किसी भी प्रमंडल में पदस्थापित किया जा सकेगा.
सेवानिवृत्त एसीएफ के अतिरिक्त समतुल्य एवं समकक्ष योग्यता धारित करनेवाले अन्य विभागों के इस स्तर के अधिकारी जैसे अनुमंडल/जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल/जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, अनुमंडल/जिला बागवानी पदाधिकारी, सेवानिवृत्त वन क्षेत्र पदाधिकारी इसके लिए योग्य होंगे. दूसरी अोर वन, पर्यावरण व क्लाइमेट चेंज विभाग द्वारा रेंजर को एसीएफ पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया वर्ष 2018 में शुरू की गयी थी, जो अभी भी लंबित है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने रेंजरों को एसीएफ पद पर प्रोन्नति देने पर सहमति भी दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










