डेढ़ महीने में रांची के 2,000 घरों में शुरू हो जायेगी पीएनजी की सप्लाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजेश कुमार बार-बार गैस सिलिंडर के लिए नंबर लगाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति रांची : अब न तो गैस रिफिल (सिलिंडर) का नंबर लगाना होगा और न ही गैस सब्सिडी के लिए परेशान होना होगा. जल्द ही आपकी रसोई तक पाइप लाइन के जरिये गैस (पीएनजी/पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचायी जायेगी. गेल इसके लिए तेजी […]

विज्ञापन

राजेश कुमार

विज्ञापन

बार-बार गैस सिलिंडर के लिए नंबर लगाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति

रांची : अब न तो गैस रिफिल (सिलिंडर) का नंबर लगाना होगा और न ही गैस सब्सिडी के लिए परेशान होना होगा. जल्द ही आपकी रसोई तक पाइप लाइन के जरिये गैस (पीएनजी/पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचायी जायेगी.

गेल इसके लिए तेजी से तैयारी कर रहा है. मेकॉन कॉलोनी और डोरंडा के कई इलाकों में पाइप और मीटर लगा दिये गये हैं. शुरुआत में लगभग 2,000 घरों से इसकी सप्लाइ शुरू होगी. साथ ही रांची में दो जगहों (खुखरी पेट्रोल पंप और ओरमांझी स्थित पंप) पर सीएनजी स्टेशन भी शुरू किये जायेंगे.

पीएनजी के लिए शहर के साउथ ऑफिस पाड़ा, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा, हिनू, कडरू, अशोक नगर, हरमू, कांके रोड, खेलगांव, बरियातू सहित कई इलाकों के लिए रजिस्ट्रेशन किये जा रहे हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए 354 रुपये का चेक लिया जा रहा है. रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो आइडी और एड्रेस प्रूफ जरूरी है. पहचान पत्र में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं. आवासीय प्रमाण-पत्र के रूप में मकान रजिस्ट्री पेपर, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, कंपनी अप्वाइंटमेंट लेटर दे सकते हैं.

फिलहाल पीएनजी की सप्लाई गैसकेड लगा कर की जायेगी. पटना से टैंकर के जरिये गैस लायी जायेगी और गैसकेड में भरी जायेगी. मेन पाइप लाइन से सप्लाई 2020 के मार्च या अप्रैल से शुरू होगी.

केबी सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (पूर्वी क्षेत्र), गेल

ग्राहकों के लिए हैं दो विकल्प

एलपीजी की तुलना में पीएनजी काफी सुरक्षित और सस्ता भी है. पीएनजी लगभग 30 रुपये प्रति किलो, जबकि सब्सिडी वाला एलपीजी लगभग 35.59 रुपये प्रति किलो पड़ रहा है.

पीएनजी के लिए उपभोक्ताओं के पास सिक्यूरिटी मनी के दो विकल्प हैं. 1,000 रुपये का विकल्प चुनने पर हर दो माह पर 100 रुपये फिक्स चार्ज और 18 प्रतिशत जीएसटी मिला कर 118 रुपये रुपये फिक्स चार्ज अलग से देना होगा. जबकि 6,000 रुपये जमा करने पर 118 रुपये का फिक्स चार्ज नहीं देना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola