@Ranchi पहले दिन कोर कमेटी और अलग- अलग बैठकों में व्यस्त रहे नड्डा

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं, रांची पहुंचते ही बैठकों का दौर जारी है. रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नड्डा सीधे मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला पहुंचे और प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए, इस बैठक में कई मुद्दों पर […]
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं, रांची पहुंचते ही बैठकों का दौर जारी है. रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नड्डा सीधे मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला पहुंचे और प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए, इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रदेश में सदस्यता अभियान एवं आगामी चुनाव की तैयारियों पर कोर कमेटी की बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी. कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की गयी. नड्डा ने कहा, झारखंड की जनता ने हम पर विश्वास किया है उम्मीद है कि आगे भी हमारा साथ देगी. नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक में विस चुनाव के मुद्दे क्या होंगे, रणनीति क्या होगी. इस पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




