कांके में पिठोरिया की युवती की हत्या
Updated at : 07 Jul 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

कांके : थाना क्षेत्र के आइटीबीपी मुख्यालय के समीप डुगडुगिया टांड़ के पास से पुलिस ने शनिवार की शाम एक युवती का शव बरामद किया. उसके सिर का पिछला हिस्सा व दोनों कान किसी भारी चीज से कूचा हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]
विज्ञापन
कांके : थाना क्षेत्र के आइटीबीपी मुख्यालय के समीप डुगडुगिया टांड़ के पास से पुलिस ने शनिवार की शाम एक युवती का शव बरामद किया. उसके सिर का पिछला हिस्सा व दोनों कान किसी भारी चीज से कूचा हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने बताया कि मृतका का नाम गुलशन आरा (18 वर्ष, पिता स्व अशरफ) था. वह पिठोरिया थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव की रहनेवाली थी.
उसकी शादी नहीं हुई थी. गुलशन पांच जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ काम से रांची गयी थी. उसके बाद घर नहीं लौटी. वह जिसके साथ गयी थी उस व्यक्ति से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था. इधर, घटना की सूचना पाकर कांके जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी व हकीम अंसारी भी डुगडुगिया टांड़ पहुंचे. मृतका के परिजनों को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




