रांची : ओटीसी ग्राउंड से रवि स्टील तक डेढ़ घंटे जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रातू रोड के ओटीसी ग्राउंंड से लेकर रवि स्टील तक बारिश के दौरान लंबा जाम लग गया. दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बारिश के छूटने के बाद सड़क पर अचानक वाहनों का बोझ बढ़ने के कारण ही जाम लगा था. बाद में […]
विज्ञापन
रांची : रातू रोड के ओटीसी ग्राउंंड से लेकर रवि स्टील तक बारिश के दौरान लंबा जाम लग गया. दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बारिश के छूटने के बाद सड़क पर अचानक वाहनों का बोझ बढ़ने के कारण ही जाम लगा था.
बाद में पंडरा पुलिस, पिस्कामोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के मशक्कत के बाद जाम पर समाप्त हुआ. इधर ट्रैफिक डीएसपी महेश प्रजापति ने बताया कि वहां पीसीसी रोड बन रहा है. इस कारण एक ओर की रोड से वाहनों का आना-जाना हो रहा है. ऐसे में वाहनाें का बोझ जरूर बढ़ा हुआ है, लेकिन जैसा घंटों जाम बताया जा रहा है, वैसी स्थिति नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










