रांची : फिर से हुई पीजी अर्थशास्त्र की कॉपी की जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : केसीबी कॉलेज बेड़ो के पीजी अर्थशास्त्र सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों की कॉपी की जांच गुरुवार को फिर से करायी गयी. उत्तरपुस्तिका की जांच विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन में हुई. इसके लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. कॉलेज के विद्यार्थी कॉपी की फिर से जांच कराने की मांग […]
विज्ञापन
रांची : केसीबी कॉलेज बेड़ो के पीजी अर्थशास्त्र सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों की कॉपी की जांच गुरुवार को फिर से करायी गयी. उत्तरपुस्तिका की जांच विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित बहुद्देश्यीय परीक्षा भवन में हुई.
इसके लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. कॉलेज के विद्यार्थी कॉपी की फिर से जांच कराने की मांग को लेकर पिछले दिनों विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय से मिले थे. पेपर संख्या 303 का फिर से मूल्यांकन कराया गया. मूल्यांकन में विद्यार्थियों को पूर्व में मिले अंक में कोई बदलाव नहीं हुआ. विद्यार्थियों को इसकी जानकारी भी दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










