हल्की बूंदाबांदी के बीच रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रांची : पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के प्रभात तारा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 10:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. वे एयर फोर्स के विशेष विमान से यहां आये हैं. हल्की बूंदाबांदी के बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नगर विकास मंत्री […]
रांची : पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के प्रभात तारा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 10:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. वे एयर फोर्स के विशेष विमान से यहां आये हैं. हल्की बूंदाबांदी के बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा के विधायक और महापौर सहित पार्टी के अन्य वरीय अधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया. राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों से मुलाकात के तुरंत बाद प्रधानमंत्री राजभवन की ओर प्रस्थान कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




