रांची : 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन घंटों बाधित रही बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लाइन ओवर लोड होने से हटिया ग्रिड से 33 केवी लाइन रेलवे ब्रिज के पास पंक्चर होने से अरगोड़ा सब स्टेशन से राजधानी के एक बड़े हिस्से को मिलने वाली पावर सप्लाई ठप हो गयी. इसके चलते अरगोड़ा, हरमू, किशोरगंज, सेवा सदन, अपर बाजार का एक बड़ा हिस्सा लगभग तीन से चार घंटे […]
विज्ञापन
रांची : लाइन ओवर लोड होने से हटिया ग्रिड से 33 केवी लाइन रेलवे ब्रिज के पास पंक्चर होने से अरगोड़ा सब स्टेशन से राजधानी के एक बड़े हिस्से को मिलने वाली पावर सप्लाई ठप हो गयी. इसके चलते अरगोड़ा, हरमू, किशोरगंज, सेवा सदन, अपर बाजार का एक बड़ा हिस्सा लगभग तीन से चार घंटे तक अंधेरे में रहा.
शाम पांच बजे हटिया ग्रिड से शहर को जोड़ने वाली मुख्य एचटी लाइन अचानक से गर्म होकर ब्रेक हो गयी. इसके बाद दोनों उपकेंद्र एक साथ ठप हो गये.
लाइन ब्रेकडाउन होने से आसपास के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गयी. सूचना मिलने के बाद तार जुड़वाने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद रात करीब 9 बजे लाइन को पूरी तरह से चार्ज किया जा सका. इसे पूरी तरह से ठीक कर लिया गया. इस दौरान इतनी देरी तक बिजली न मिलने से लोग काफी परेशान रहे. इस 33 केवी की एक लाइन से अरगोड़ा पीएसएस सहित एक दर्जन फीडर को बिजली मिलती है.
कुछ इलाके में आपूर्ति प्रभावित : राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था बरकरार है. बुधवार को कोकर, रानी बगान, कडरू, डोरंडा, कुसई, साकेत नगर, हिनू, बहूबाजार, इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. वहीं, रातू रोड, रवि स्टील, पंडरा, कमड़े, इटकी रोड इलाके में भी दिन भर बिजली की आंखमिचौनी जारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










