रांची़:याचिका में संशोधन करने के लिए मिला समय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़: हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में आयुष चिकित्सक नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपी डॉ रवींद्र राय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए प्रार्थी को याचिका में संशोधन करने के लिए समय दे दिया. एक सप्ताह के बाद मामले की सुनवाई होगी. इससे पूर्व प्रार्थी […]
विज्ञापन
रांची़: हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में आयुष चिकित्सक नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपी डॉ रवींद्र राय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए प्रार्थी को याचिका में संशोधन करने के लिए समय दे दिया.
एक सप्ताह के बाद मामले की सुनवाई होगी. इससे पूर्व प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में निचली अदालत ने आरोप गठित कर दिया है. अधिवक्ता ने याचिका में बदलाव को लेकर आवेदन देने के लिए समय देने का आग्रह किया.
अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी डॉ रविंद्र राय ने याचिका दायर की है. उन्होंने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है. डॉ राय आयुष चिकित्सक नियुक्ति करनेवाली समिति के सदस्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










