रांची : सिंडिकेट बैंक बिल्डरों को सहयोग देगा : सतीश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सिंडिकेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को बिल्डर्स मीट का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक एन सतीश ने आवास ऋण को लेकर बिल्डरों को बेहतर सहयोग का वादा किया गया. उन्होंने आवास ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे अपने चल रहे प्रोजेक्ट का अनुमोदन सिंडिकेट […]
विज्ञापन
रांची : सिंडिकेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को बिल्डर्स मीट का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक एन सतीश ने आवास ऋण को लेकर बिल्डरों को बेहतर सहयोग का वादा किया गया.
उन्होंने आवास ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे अपने चल रहे प्रोजेक्ट का अनुमोदन सिंडिकेट बैंक से कराने का प्रयास करें. साथ ही ग्राहकों को सिंडिकेट बैंक से ऋण लेने के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए इस बैठक के आयोजन को लेकर काफी सराहना की.
बिल्डरों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में वे अपने ग्राहकों को सिंडिकेट बैंक से ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. सिंडिकेट बैंक के मुख्य प्रबंधक रघु बोरा, क्रेडिट ऑफिसर रीमा केडिया, लीगल ऑफिसर रंजीत कुमार, मार्केटिंग मैनेजर रिजवान अहमद, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










