रांची : 11 हजार वोल्ट का खुला तार लगाने का विरोध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पंडरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों व विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच ट्रांसफार्मर में तार लगाने को लेकर विवाद हुआ. लोग खुला तार लगाने का विरोध कर रहे थे. लोगों का कहना था कि जब पाॅलीकैब द्वारा अंदरूनी इलाकों में कवर एचटी तार लगाया जा रहा है, तो फिर कॉलोनी में घनी […]
विज्ञापन
रांची : पंडरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों व विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच ट्रांसफार्मर में तार लगाने को लेकर विवाद हुआ. लोग खुला तार लगाने का विरोध कर रहे थे. लोगों का कहना था कि जब पाॅलीकैब द्वारा अंदरूनी इलाकों में कवर एचटी तार लगाया जा रहा है, तो फिर कॉलोनी में घनी आबादी के बीच उच्च क्षमता युक्त नंगी तार क्यों लगायी जा रही है.
इस संबंध में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके के ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड है, जिसे फौरन कम करना जरूरी है. इसके लिए 100 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था, पर स्थानीय लोग काम पूरा नहीं करने दे रहे. इस संबंध में विद्युत सहायक अभियंता और पंडरा थाने को लिखित सूचना देकर कवर्ड केबल लगाने की मांग की गयी.
जारी है बिजली की आंख मिचौनी : राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार को भी पावर कट जारी रहा. अत्यधिक दबाव के चलते बार-बार लाइन ट्रिप कर जा रही थी.
देर शाम नामकुम ग्रिड से लाइन ट्रिप हो जाने के चलते कई सब स्टेशन से आपूर्ति पर इसका असर पड़ा. आधे से एक घंटे तक बड़े इलाके में बिजली बंद रही. लाइन दोबारा रिस्टाेर करने में भी वक्त लगा. लालपुर, कोकर, नामकुम, सेवा सदन, पहाड़ी मंदिर, पिस्का मोड़, रातू रोड, डोरंडा दर्जी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










