कोयले का स्टॉक चार दिनों का ही
Updated at : 09 Jun 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

तेनुघाट के एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूब लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा है.जल्द ही इसे ठीक कर लिया जायेगा, पर इसके ठीक हो जाने के बावजूद यूनिट नंबर दो से उत्पादन फिलहाल नहीं हो सकता. क्योंकि, कोयले का स्टॉक यहां कम है. अभी केवल चार दिनों का स्टॉक बचा है़ इससे केवल […]
विज्ञापन
तेनुघाट के एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूब लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा है.जल्द ही इसे ठीक कर लिया जायेगा, पर इसके ठीक हो जाने के बावजूद यूनिट नंबर दो से उत्पादन फिलहाल नहीं हो सकता.
क्योंकि, कोयले का स्टॉक यहां कम है. अभी केवल चार दिनों का स्टॉक बचा है़ इससे केवल एक ही यूनिट चल सकती है. यानी जब तक कोयले की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक यूनिट नंबर को बंद रहेगी और इससे उत्पादन ठप रहेगा़ इधर, लोड शेडिंग से राज्य भर की जनता परेशान है. बिजली वितरण निगम के अधिकारी फिलहाल यह बताने में असमर्थता जता रहे हैं कि अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था कैसे होगी. कहा गया कि सीसीएल से बात हो रही है कि कोयले की आपूर्ति बढ़ायी जाये, ताकि बिजली की कमी न हो और लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




