ePaper

रांची : धुर्वा में नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक फंदे पर झूला

Updated at : 09 Jun 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : धुर्वा में नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक फंदे पर झूला

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रहनेवाले युवक राहुल रंजन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना पड़ोसियों से मिलने पर धुर्वा पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप […]

विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रहनेवाले युवक राहुल रंजन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना पड़ोसियों से मिलने पर धुर्वा पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार राहुल रंजन सिंह के माता-पिता घटना से एक दिन पहले ही बाहर गये थे.
राहुल खुद उन्हें बाहर जाने के लिए गाड़ी में बैठा कर आया था. शुक्रवार की रात राहुल कमरे में अकेला था. शनिवार की सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तब पड़ोसियों को उसकी चिंता हुई. पड़ोसी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से किसी ने आवाज नहीं दी. इसके बाद जब आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा, तो राहुल का शव फंदे से लटका देखा.
धुर्वा पुलिस के अनुसार घटना की जांच के दौरान आसपास के लोगों से पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह नौकरी के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल भी हुआ था, लेकिन वह असफल हो गया. जबकि उसके कुछ दोस्तों को सलेक्शन हो गया था.
प्रतियोगिता परीक्षा में असफलता और नौकरी नहीं मिलने के कारण राहुल परेशान रहता था. इसलिए पुलिस को आशंका है कि इसी परेशानी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. खबर लिखे जाने तक परिजनों ने मामले में कोई लिखित शिकायत या जानकारी नहीं दी है. इसलिए आत्महत्या के वजह की गुत्थी स्पष्ट नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola