भाजपा एसटी मोर्चा यात्रा से जनता का जतायेगा आभार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : भाजपा एसटी मोर्चा 11 से 30 जून तक चलनेवाले आभार यात्रा में जुटेगा़ एसटी मोरचा के कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोकसभा चुनाव में लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करेंगे़ जनजातीय समाज के लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद करेंगे़ इसी संदर्भ में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक हुई़ इसमें […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा एसटी मोर्चा 11 से 30 जून तक चलनेवाले आभार यात्रा में जुटेगा़ एसटी मोरचा के कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोकसभा चुनाव में लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करेंगे़ जनजातीय समाज के लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद करेंगे़ इसी संदर्भ में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक हुई़ इसमें पार्टी के भावी कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनी़

विज्ञापन
एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य के जनजातीय समाज के लोगों ने केंद्र व राज्य सरकार के विकास पर भरोसा जताया है़ लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम किया है़ आदिवासियों के कल्याण के लिए भाजपा की सरकार वचनबद्ध है़ श्री पाहन ने कहा कि जनजातीय मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगाकर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे़
जिला स्तर पर प्रभारी और सह प्रभारी बनाये गये है़ं प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कहा कि जनजाति मोर्चा के अथक प्रयास से लोकसभा चुनाव में जनजाति वोट का प्रतिशत बढ़ा है़ इसका परिणाम है कि पार्टी राज्य के 14 सीटों में से 12 सीट जीतने में कामयाब रही़ बैठक में अशोक बड़ाइक, अशेष बारला, अनु लकड़ा, बिंदेश्वर उरांव, नूतन पाहन, अवधेश सिंह चेरो, लखी हेंब्रम, मंजू सिंह, जानकी कोड़ा, रवि मुंडा, बिरसा मिंज, विजया पाहन सहित कई लोग मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola