रांची : पति पर लगाया हमले के प्रयास का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिता, बहन व जीजा के साथ मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र की रहमत कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति पर हमला के प्रयास का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने डोरंडा थाना और महिला थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर […]
विज्ञापन
पिता, बहन व जीजा के साथ मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र की रहमत कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति पर हमला के प्रयास का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने डोरंडा थाना और महिला थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.महिला के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2004 में रिसालदार नगर निवासी नयर जमाल शमसी के साथ हुई थी. शादी के बाद दो बच्चे भी हुए. बुधवार को जब महिला ईद की नमाज की तैयारी कर रही थी, तब उसके पति ने महिला के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया.
इसके बाद उस पर हमला का प्रयास किया. महिला ने अपने पति पर अपने जीजा और बहन के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि वह अपने पति की प्रताड़ना से पहले से परेशान है. उसने अपने पति के खिलाफ दो मई को भी डोरंडा थाना में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










