ePaper

रांची : जस्टिस प्रशांत कुमार हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

Updated at : 05 Jun 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जस्टिस प्रशांत कुमार हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

रांची : जस्टिस प्रशांत कुमार झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाये गये हैं. केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. इसके पूर्व जस्टिस डीएन पटेल कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाये गये थे, लेकिन उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया. न्यायाधीश पटेल के स्थानांतरण के बाद […]

विज्ञापन
रांची : जस्टिस प्रशांत कुमार झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाये गये हैं. केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. इसके पूर्व जस्टिस डीएन पटेल कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाये गये थे, लेकिन उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया. न्यायाधीश पटेल के स्थानांतरण के बाद जस्टिस प्रशांत कुमार जजों की वरीयता की सूची में सबसे ऊपर हैं.
इसी वजह से उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय के जज के तौर में 21 जनवरी 2009 को योगदान दिया था. मई 2016 में उनका झारखंड से इलाहाबाद तबादला कर दिया गया. पिछले माह उनका इलाहाबाद उच्च न्यायालय से तबादला कर पुन: झारखंड उच्च न्यायालय में पदस्थापित किया गया. 10 मई को उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के जज के रूप में शपथ ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola