घटेगा लोड, दो हिस्सों में बंटेगा पहाड़ी फीडर, नये फीडर के निर्माण का 80 फीसदी काम पूरा
Updated at : 27 May 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

बिपिन सिंह , रांची : पहाड़ी फीडर से अगले महीने से लोगों को बिजली की सही आपूर्ति मिलने लगेगी. पहले से आेवरलोडेड फीडर पर दबाव कम करने के लिहाज से एक नये फीडर का निर्माण किया जा रहा है. तकनीकी उपकरणों को स्थापित करने का 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है. काम पूरा […]
विज्ञापन
बिपिन सिंह , रांची : पहाड़ी फीडर से अगले महीने से लोगों को बिजली की सही आपूर्ति मिलने लगेगी. पहले से आेवरलोडेड फीडर पर दबाव कम करने के लिहाज से एक नये फीडर का निर्माण किया जा रहा है. तकनीकी उपकरणों को स्थापित करने का 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है. काम पूरा हो जाने के बाद हरमू और मधुकम के लिए दो अलग सप्लाई लाइन की व्यवस्था होगी. इससे दोनों फीडरों में बिजली के लोड का विभाजन भी हो जाएगा.
लोड ट्रांसफर होने का असर मधुकम, हरमू रोड, सेवा सदन और अपर बाजार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों पर पड़ेगा. यहां रह रहे लाखों लोगों को पावर कट में रहने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. सड़क के दोनों ओर के घरेलू कनेक्शन को अलग-अलग किया जा रहा है, जिससे आपात स्थिति में अगर एक एरिया प्रभावित हो तो दूसरे पर इसका प्रभाव न पड़े.
अत्यधिक दबाव झेल रहे फीडर : पिछले साल सामान्य दिनाें में पहले एक ही फीडर पर 250 एंपीयर का लोड पड़ रहा था. इस साल गर्मी ज्यादा पड़ने के चलते क्षेत्र के ट्रांसफार्मर पर इसका सर्वाधिक लोड देखा गया. इस साल बिजली की खपत बढ़ने के चलते हाल के दिनों में अधिकतम दबाव 390 एंपीयर देखा गया.
खत्म होगी आेवरलोड की स्थिति : पहाड़ी फीडर पर पहले एक ही जगह से पावर सप्लाई लोगों को लोगों को मिल रही थी. आेवरलोड की स्थिति को देखते हुए कंपनी ने यहां 01 फीडर अतिरिक्त फीडर बढ़ा दिया है. इसमें 11 केवी की नयी अंडरग्राउंड लाइन डाली जा रही है, जिसे दो अलग-अलग कंडक्टर से जोड़ा गया है.
आपस में जुड़ेंगी तीन अलग-अलग लाइनें : ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या खत्म करने के लिए तीन सेक्शन पहाड़ी, रातू रोड और कचहरी आपस में मर्ज होंगे. आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में इन तीनों को अलग-अलग सोर्स से बिजली मिल सकेगी.
यह होगा फायदा : पहले से अतिरक्ति दबाव झेल रहे ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर का लोड कम होगा. लोड बंटने से लो और हाइ वोल्टेज की समस्या दूर होगी. ट्रिपिंग के चलते बार-बार बिजली सप्लाय ठप नहीं होगी. कम वोल्टेज के चलते एसी और उच्च क्षमता वाले बिजली के उपकरण बंद नहीं होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




