ePaper

रद्द थी देवघर-रांची एक्सप्रेस, फिर भी मुरी तक चली आयी, यात्रियों ने किया हंगामा

Updated at : 27 May 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
रद्द थी देवघर-रांची एक्सप्रेस, फिर भी मुरी तक चली आयी, यात्रियों ने किया हंगामा

रांची : रांची रेल मंडल और आसनसोल रेल मंडल के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सही तरीके से नहीं होने के कारण रद्द होने के बावजूद रविवार को देवघर-रांची एक्सप्रेस (13319) का परिचालन हो गया. परेशानी तब हुई, जब ट्रेन को मुरी पहुंचने के बाद रोक कर यात्रियों को उतार दिया गया. इससे ट्रेन में सवार […]

विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल और आसनसोल रेल मंडल के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सही तरीके से नहीं होने के कारण रद्द होने के बावजूद रविवार को देवघर-रांची एक्सप्रेस (13319) का परिचालन हो गया. परेशानी तब हुई, जब ट्रेन को मुरी पहुंचने के बाद रोक कर यात्रियों को उतार दिया गया.

इससे ट्रेन में सवार करीब 1000 यात्रियों को काफी परेशानी हुई. यात्रियों ने मुरी स्टेशन पर हंगामा कर दिया. उन्होंने रेलवे की व्यवस्था को जमकर कोसा. यात्रियों को आरपीएफ व जीआरपीएफ के अधिकारियों ने शांत कराया. इसके बाद अपने स्तर से वाहनों की व्यवस्था कर रांची रवाना हुए.
दरअसल, रांची रेल मंडल ने हटिया-मुरी सेक्शन के सिल्ली और मुरी स्टेशन के बीच नॉर्मल हाइट सब-वे के निर्माण के लिए रविवार सुबह 9:50 से शाम 4:20 तक पावर ब्लॉक लिया था. इसकी सहमति भी कोलकाता स्थित रेल मुख्यालय से ली जा चुकी थी.
इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और रिशेड्यूल किया जाना था. रद्द किये जानेवालों में देवघर-रांची एक्सप्रेस (13319) भी शामिल थी, जो आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आती है. आशंका है कि रेल मुख्यालय से ही ट्रेन के रद्द किये सूचना आसनसोल रेल मंडल को नहीं पहुंची, जिसकी वजह से ट्रेन का परिचालन हो गया.
इस संबंध में इस्टर्न रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ निखिल कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रेन रद्द होने संबंध में कोई जानकारी आसनसोल डीआरएम को नहीं थी. इस कारण यह ट्रेन चली. वहीं, रांची रेल मंडल की ओर से सीपीआरओ नीरज कुमार ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मुख्यालय में पावर ब्लॉक की सूचना कई दिन पूर्व दी गयी थी. कहां गलती हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
सिल्ली-मुरी स्टेशन के बीच लो हाइट सब-वे निर्माण के लिए पावर ब्लॉक लिया था रांची रेल मंडल ने
रद्द रहीं कई ट्रेनें, रांची-मुरी स्टेशन के बीच फंसे रहे सैकड़ों यात्री, अपने वाहन से रांची आये और मुरी गये
रेलवे के अधिकारियों की गलती से देवघर-रांची ट्रेन रद्द होने के बाद भी चली. कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है. इस मामले में मैंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, दपू रेलवे के जीएम को पत्र लिखकर गैरजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रेम कटारूका, प्रदेश सचिव, झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन
रांची और मुरी में फंसे रहे सैकड़ों यात्री
पावर ब्लॉक के दौरान ट्रेनें रद्द से रांची और मुरी स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे. कई यात्रियों ने निजी वाहनों से मुरी से रांची के बीच आना-जाना किया. पिछली बार लिये गये पावर ब्लॉक में रेलवे ने रांची से टाटीसिलवे स्टेशन तक आने-जाने के लिए चार बसें चलायी थीं. इस बास यह सुविधा यात्रियों को नहीं दी गयी. हालांकि, दोनों स्टेशन पर डिसप्ले बोर्ड पर लगातार रद्द रहनेवाली ट्रेनों की जानकारी दी जा रही थी.
जो ट्रेन रद्द रहीं :
ट्रेन संख्या 13303/04 धनबाद-रांची एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13319/20 देवघर-रांची एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 68085/86 खड़गपुर-गढ़बेता-रांची मेमू
ट्रेन संख्या 58033/34 बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58026/25 हटिया-खड़गपुर पैसेंजर.
ट्रेन संख्या 12365/66 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरी तक आयी और वहीं से खुली जिन ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया
ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लपुंजा एक्सप्रेस, धनबाद से तीन घंटा विलंब से खुली
ट्रेन संख्या 12817 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस हटिया से अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से खुली
ट्रेन संख्या 58661 हटिया-टाटा पैसेंजर टाटा से सवा घंटे देर से खुली
ट्रेन संख्या 63597 रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर रांची से 2:45 घंटे देर से खुली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola