ePaper

संजय सेठ के विजय जुलूस में होली-दीवाली सा दिखा नजारा

Updated at : 25 May 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
संजय सेठ के विजय जुलूस में होली-दीवाली सा दिखा नजारा

रांची : लोकसभा चुनाव में विजय पताका फहराने के बाद शुक्रवार को भाजपा की अोर से रांची में विजय जुलूस निकाला गया. रातू रोड में होली-दीवाली सा नजारा था. नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ का विजय जुलूस आतिशबाजी व गाजे-बाजे के साथ रातू रोड स्थित अोटीसी मैदान से लगभग सवा चार बजे रवाना हुआ. जुलूस में […]

विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव में विजय पताका फहराने के बाद शुक्रवार को भाजपा की अोर से रांची में विजय जुलूस निकाला गया. रातू रोड में होली-दीवाली सा नजारा था. नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ का विजय जुलूस आतिशबाजी व गाजे-बाजे के साथ रातू रोड स्थित अोटीसी मैदान से लगभग सवा चार बजे रवाना हुआ. जुलूस में भाजपा व आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के झंडों के साथ शामिल थे.

अबीर-गुलाल लगा कर एक-दूसरे को विजय की शुभकामनाएं दी. भीड़ इतनी कि जुलूस में शामिल वाहन सरक रहे थे. धीरे-धीरे जुलूस रातू रोड़ में बढ़ता रहा. पिस्का मोड़, मेट्रो गली के पास जुलूस का स्वागत किया गया.
यहां से जुलूस आगे बढ़ता रहा. हाथ जोड़े संजय सेठ लोगों का अभिवादन कर रहे थे. उनके साथ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, उप महापाैर संजय विजयवर्गीय, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, आरआरडीए अध्यक्ष परमा सिंह भी लोगों का अभिवादन कर रहे थे. समर्थन देने के लिए अाभार प्रकट कर रहे थे.
रातू रोड महावीर मंदिर के पास श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने संजय सेठ का स्वागत फूल माला पहना कर किया. श्री सेठ ने भी श्री यादव को माला पहना कर अभिवादन किया. आतिशबाजी होती रही. जुलूस पर फूल बरसाये गये. रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास रमेश सिंह व उनके समर्थकों ने जुलूस का स्वागत किया. जुलूस के इंतजार में तीन बजे से ही आतिशबाजी का दाैर चलता रहा.
न्यू मार्केट चाैक, अपर बाजार, महावीर चाैक, शहीद चाैक, अलबर्ट एक्का चाैक पर जुलूस का स्वागत किया गया. नवनिर्वाचित सांसद को फूलमालाअों से लाद दिया गया. अलबर्ट एक्का को श्री सेठ ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. चाैक लोगों से भरा हुआ था. प्रशासन द्वारा यहां से जुलूस को आगे जाने नहीं दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola