लोस चुनाव 2019 : खूंटी व लोहरदगा में जीत के अंतर से ज्यादा पड़े नोटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोस चुनाव 2019 l नोटा का वोट न पड़ता, ताे कुछ और हो सकता था परिणाम लोस चुनाव 2019 l नोटा का वोट न पड़ता, ताे कुछ और हो सकता था परिणाम सुनील चौधरी, रांची : लोकसभा चुनाव 2019 में खूंटी और लोहरदगा दो ऐसी सीट है, जहां जीत का मार्जिन कम है. खूंटी सीट […]
विज्ञापन
- लोस चुनाव 2019 l नोटा का वोट न पड़ता, ताे कुछ और हो सकता था परिणाम
- लोस चुनाव 2019 l नोटा का वोट न पड़ता, ताे कुछ और हो सकता था परिणाम
सुनील चौधरी, रांची : लोकसभा चुनाव 2019 में खूंटी और लोहरदगा दो ऐसी सीट है, जहां जीत का मार्जिन कम है. खूंटी सीट से भाजपा के अर्जुन मुुंडा ने 1445 वोट से ही जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को हराया. जबकि लोहरदगा सीट से भाजपा के सुदर्शन भगत ने 10783 वोट से जीत दर्ज की.
कांग्रेस के सुखदेव भगत की यहां से हार हुई. पर इस क्षेत्र में नन अॉफ द अबोभ (नोटा) की बात करें, तो इनके जीत के अंतर से अधिक नोटा के वोट पड़े हैं. यानी नोटा में वोट न पड़ कर किसी प्रत्याशी को मिलता, तो परिणाम कुछ भी हो सकता था. या तो जीतने वाले का वोट का अंतर बढ़ जाता या आज जो हारा है, वो जीत सकता था.
खूंटी में जीत का अंतर 1445 और नोटा के वोट 21245 : खूूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अर्जुन मुंडा ने 1445 वोट से जीत दर्ज की. जबकि इस क्षेत्र में सर्वाधिक 21245 नोटा के वोट पड़े हैं.
अब समझा जा सकता है कि ये वोट यदि भाजपा को पड़ते, तो जीत का अंतर 22 हजार से अधिक होता. वहीं यदि ये वोट कांग्रेस को पड़ते, तो आज कांग्रेस का सांसद होता. इतना ही नहीं खूंटी में कुल 11 प्रत्याशी थे. भाजपा और कांग्रेस के अलावा नौ प्रत्याशियों का वोट भी नोटा से कम ही मिला है. खूंटी में नोटा का वोट 2.55 प्रतिशत है.
इसी तरह लोहरदगा में भाजपा के सुदर्शन भगत ने 10363 वोट से जीत दर्ज की है. जबकि लोहरदगा में नोटा के वोट 10783 वोट पड़े हैं. यानी जीत के अंतर से भी अधिक वोट नोटा में गये हैं. यदि नोटा के वोट जीते हुए प्रत्याशी को मिलता, तो जीत का अंतर 21 हजार से अधिक होता. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को मिल जाता, तो आज परिणाम कुछ और भी सकता था.
सबसे अधिक नोटा पड़े कोडरमा में
झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में सबसे अधिक नोटा के वोट कोडरमा में पड़े. यहां 21164 वोट नोटा के पड़े हैं. दूसरी ओर सिंहभूम में 24270 वोट नोटा के पड़े हैं. चतरा में 8382, धनबाद में 4346, दुमका में 14396, गिरिडीह में 19708, गोड्डा में 18683, हजारीबाग में 7539, जमशेदपुर में 5813, पलामू में 5808, राजमहल 12919 व रांची में 4381 नोटा के वोट पड़े हैं.
आदिवासी इलाके में ज्यादा पड़े नोटा के वोट:झारखंड के सिंहभूम, दुमका, राजमहल, खूंटी व लोहरदगा एसटी के लिए सुरक्षित सीट है. जहां आदिवासियों की संख्या अधिक है. पर इन सीटों पर ही सर्वाधिक नोटा के वोट पड़े हैं.
क्या है वोटों की स्थिति
खूंटी
कुल वोट पड़े : 832377
अर्जुन मुंडा (भाजपा) : 382638 (45.97%)
कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) : 381193 (45.8%)
अंतर : 1445 वोट से अर्जुन मुंडा जीते
नोटा में कुल वोट पड़े : 21245 (2.55%)
लोहरदगा लोकसभा
कुल वोट पड़े : 817550
सुदर्शन भगत (भाजपा) : 371595 (45.45%)
सुखदेव भगत(कांग्रेस) : 361232 (44.18%)
अंतर : 10363 वोट से सुदर्शन भगत जीते À नोटा : 10783
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










