ePaper

Jharkhand : भाजपा के 4 प्रत्याशी साढ़े चार लाख से ज्यादा वोट से जीते, धनबाद में पीएन सिंह को मिली सबसे बड़ी जीत

Updated at : 24 May 2019 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : भाजपा के 4 प्रत्याशी साढ़े चार लाख से ज्यादा वोट से जीते, धनबाद में पीएन सिंह को मिली सबसे बड़ी जीत

मिथिलेश झा @ रांची झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चार उम्मीदवार साढ़े चार लाख के बड़े अंतर से जीते. बीजेपी को सबसे बड़ी जीत धनबाद में मिली. यहां पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस के कीर्ति आजाद को रिकॉर्ड 4,86,194 मतों के अंतर से हराया. पलामू में वीडी राम, हजारीबाग में जयंत सिन्हा, कोडरमा में […]

विज्ञापन

मिथिलेश झा @ रांची

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चार उम्मीदवार साढ़े चार लाख के बड़े अंतर से जीते. बीजेपी को सबसे बड़ी जीत धनबाद में मिली. यहां पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस के कीर्ति आजाद को रिकॉर्ड 4,86,194 मतों के अंतर से हराया. पलामू में वीडी राम, हजारीबाग में जयंत सिन्हा, कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. विपक्षी महागठबंधन के सिर्फ दो प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें साढ़े चार लाख से ज्यादा वोट मिले.

राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा को 5,07,830 और झाविमो (प्रजातांत्रिक) के प्रदीप यादव को 4,53,383 वोट मिले. चार लाख से ज्यादा मत पाने वाले उम्मीदवारों में रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय, दुमका से झामुमो उम्मीदवार शिबू सोरेन और सिंहभूम से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा शामिल थीं.

शिबू सोरेन को 4,37,333 वोट मिले, जबकि गीता कोड़ा को 4,31,815 और सुबोध कान्त सहाय को 4,23,802 मत मिले. गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो को मिले वोट का आंकड़ा चार लाख से 70 वोट कम रह गया. जगरनाथ को आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने 2,48,347 मतों के अंतर से पराजित किया.

पलामू में विष्णु दयाल राम ने राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम को 4,77,606 वोटों से हराया, तो जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल साहू को 4,79,548 वोट से पराजित किया. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को 4,55,600 मतों से धूल चटा दी.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा को धनबाद में सबसे बड़ी जीत मिली. उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति झा आजाद को 4,86,194 वोट के विशाल अंतर से हराया. चतरा में सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को 3,77,871 वोट से हराया. जमशेदपुर में झामुमो के चम्पाई सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे विद्युत वरण महतो 3,02,090 मतों से जीते.

गिरिडीह में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगरनाथ महतो को 2,28,347 वोट से हराया, तो गोड्डा में निशिकांत दुबे ने जेवीएम (पी) के प्रदीप यादव को 1,84,227 वोट से हराया. भाजपा के सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को 10,363 मतों के अंतर से हराया. खूंटी में अर्जुन मुंडा को सबसे कम अंतर से जीत मिली. कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को अर्जुन मुंडा ने 1,445 वोट से हराया.

संथाल परगना में झामुमो के विजय हांसदा ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 99,195 मतों के अंतर से हराया, तो सिंहभूम में कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 72,155 वोटों से पराजित किया. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola