मोदी ने विकास के नाम पर किया गुमराह : बाबूलाल

Updated:
विज्ञापन
मोदी ने विकास के नाम पर किया गुमराह : बाबूलाल

रांची : झाविमो ने संतालपरगना में ताकत लगायी है. पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के आला नेता संतालपरगना का लगातार दौरा कर रहे हैं. श्री मरांडी ने महागठबंधन के दुमका से प्रत्याशी व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, राजमहल में विजय हांसदा और गोड्डा से प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी अभियान चलाया. गुरुवार को […]

विज्ञापन

रांची : झाविमो ने संतालपरगना में ताकत लगायी है. पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के आला नेता संतालपरगना का लगातार दौरा कर रहे हैं. श्री मरांडी ने महागठबंधन के दुमका से प्रत्याशी व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, राजमहल में विजय हांसदा और गोड्डा से प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी अभियान चलाया.

गुरुवार को श्री मरांडी ने गोड्डा से पार्टी प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए देवघर में कई जनसभाओं को संबोधित किया. श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे़ लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देंगे.

लेकिन विकास के नाम पर मोदी सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह किया. साहेबगंज में गंगा पर पुल का शिलान्यास हुए दो वर्षों से ज्यादा बीत गये, पर आज तक वहां एक ईंट भी नहीं जोड़ी गयी.

झाविमो अध्यक्ष ने कहा कि गैरमजरूआ जमीन को लैंड बैंक बना कर बड़े उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही है. झाविमो अध्यक्ष श्री मरांडी के साथ झामुमो नेता हाजी हुसैन अंसारी ने भी चुनावी अभियान चलाया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola