झारखंड में एनडीए व महागठबंधन के 13-13 प्रत्याशी हैं करोड़पति
Updated at : 01 May 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

छह सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शकील अख्तर रांची : झारखंड के 14 में से 13 सीटों पर एनडीए व महागठबंधन ने अपने -अपने करोड़पति उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. सिर्फ खूंटी संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन और दुमका से एनडीए के उम्मीदवार ही लखपति हैं. इन करोड़पति उम्मीदवारों […]
विज्ञापन
छह सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व व वर्तमान केंद्रीय मंत्री
शकील अख्तर
रांची : झारखंड के 14 में से 13 सीटों पर एनडीए व महागठबंधन ने अपने -अपने करोड़पति उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. सिर्फ खूंटी संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन और दुमका से एनडीए के उम्मीदवार ही लखपति हैं.
इन करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक हजारीबाग से एनडीए के प्रत्याशी जयंत सिन्हा हैं. राज्य के 14 में से छह सीटें ऐसी हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व व वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों का मुकाबला दोनों ही गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच होगा.
इनमें हजारीबाग के प्रत्याशी जयंत सिन्हा और लोहरदगा के प्रत्याशी सुदर्शन भगत वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं. रांची के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में दुमका के प्रत्याशी शिबू सोरेन, कोडरमा के प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी व खूंटी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा का नाम शामिल है. बाबूलाल मरांडी और शिबू सोरेन केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं.
राज्य के सभी 14 संसदीय सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. इन सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के विश्लेषण से यह पता चलता है कि एनडीए के 13 प्रत्याशी करोड़पति हैं.
दुमका संसदीय क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी सुनील सोरेन लखपति हैं. उनके पास सिर्फ 47.37 लाख रुपये की ही संपत्ति है. दुमका में उनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से होगा. राज्य में वह दिशोम गुरु के नाम से जाने जाते हैं.
साथ ही केंद्र में कोयला राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. महागठबंधन के भी 13 प्रत्याशी करोड़पति हैं. सिर्फ खूंटी से महागठबंधन के प्रत्याशी काली चरण मुंडा लखपति हैं. उनके पास सिर्फ 50.87 लाख रुपये की संपत्ति है. उनका मुकाबले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ होगा. इसी तरह कोडरमा में महागठबंधन के प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी और एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी आमने-सामने हैं. बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे.
जबकि अन्नपूर्णा देवी राजद कोटे से राज्य में जल संसाधन मंत्री रह चुकी हैं. हजारीबाग में एनडीए प्रत्याशी जयंत सिन्हा और महागठबंधन के प्रत्याशी गोपाल साहू आमने-सामने हैं. श्री सिन्हा फिलहाल केंद्र में उड्डयन राज्य मंत्री हैं.
राज्य के चौथे चरण में होनेवाले तीन संसदीय सीटों पर कुल नौ करोड़पति उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है. 2014 में भी इन तीनों संसदीय सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) से नौ करोड़पति उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में थे.
चौथे चरण के इन करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा के निशिकांत दुबे के पास है. उनके पास कुल 46.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस मामले में शिबू सोरेन दूसरे नंबर पर है. उनके पास कुल 7.24 करोड़ की संपत्ति है. भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पास 5.69 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
गठबंधन के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची
संसदीय क्षेत्र महागठबंधन एनडीए
रांची सुबोधकांत सहाय संजय सेठ
हजारीबाग गोपाल साहू जयंत सिन्हा
खूंटी कालीचरण(लखपति) अर्जुन मुंडा
कोडरमा बाबूलाल मरांडी अन्नपूर्णा देवी
धनबाद कीर्ति आजाद पीएन सिंह
जमशेदपुर चंपई सोरेन विद्युतवरन महतो
सिंहभूम गीता कोड़ा लक्ष्मण गिलुवा
लोहरदगा सुखदेव भगत सुदर्शन भगत
पलामू घूरन राम बीडी राम
चतरा मनोज यादव सुनील कुमार सिंह
गिरिडीह जगरनाथ महतो चंद्र प्रकाश चौधरी
दुमका शिबू सोरेन सुनील सोरेन(लखपति)
राजमहल विजय हांसदा हेमलाल मुर्मू
गोड्डा प्रदीप यादव निशिकांत दुबे
चौथे चरण के प्रत्याशियों का ब्योरा
दुमका के करोड़पति प्रत्याशियों का ब्योरा
नाम दल संपत्ति शिक्षा अपराध
शिबू सोरेन जेएमएम 7.24 करोड़ 10वीं नहीं है
सुनील सोरेन भाजपा 47.37 लाख इंटर नहीं है
राजमहल के करोड़पति प्रत्याशियों का ब्योरा
नाम दल संपत्ति शिक्षा अपराध
हेमलाल मुर्मू बीजेपी 5.69 करोड़ स्नातक नहीं है
विजय कुमार हांसदा जेएमएम 2.03 करोड़ मैट्रिक नहीं है
नीरज हेंब्रम फारवर्ड ब्लॉक 2.35 करोड़ स्नातक नहीं है
गोड्डा के करोड़पति प्रत्याशियों का ब्योरा
नाम दल संपत्ति शिक्षा अपराध
निशिकांत दुबे भाजपा 46.27 करोड़ पीएचडी चार मामले
दिलीप कुमार यादव हिंदुस्तान निर्माण दल 1.02 करोड़ इंटर नहीं है
ज्ञानेश्वर झा निर्दलीय 1.31 करोड़ एमएससी नहीं है
प्रदीप यादव जेवीएम 1.41 करोड़ स्नातक 13 मामले
संतोष कुमार टीएमसी 1.07 करोड़ इंटर एक मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




