रांची : राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई टली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष पर टिप्पणी करने के मामले में न्यायायुक्त की अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनाैती देनेवाली कांग्रेस अध्यक्ष की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी. यह मामला जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की अदालत में सूचीबद्ध था. अदालत में मामले की शीघ्र सुनवाई करने का आग्रह किया गया, […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष पर टिप्पणी करने के मामले में न्यायायुक्त की अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनाैती देनेवाली कांग्रेस अध्यक्ष की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी. यह मामला जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की अदालत में सूचीबद्ध था. अदालत में मामले की शीघ्र सुनवाई करने का आग्रह किया गया, जिस पर अदालत ने सात मई की तिथि निर्धारित की.
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्वैशिंग याचिका दायर की है. उन्होंने रांची के न्यायायुक्त की अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनाैती दी है. न्यायायुक्त ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर शिकायतवाद की सुनवाई के लिए रिमांड बैक किया था. इसके बाद मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिकायतवाद पर संज्ञान लेते हुए समन आदेश जारी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










