बीच सड़क पर लगती है सब्जी की मंडी, जाम से लोग परेशान
Updated at : 31 Mar 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अगर आप किसी जरूरी काम से बिरसा चौक होते हुए एयरपोर्ट या कहीं और जा रहे हैं, तो जरा ठहरिये. क्योंकि, बिरसा चौक से हिनू चौक के बीच करीब 500 मीटर में सड़क पर ही सब्जी मंडी सज जाती है. सब्जी खरीदने वाले लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर सब्जी खरीदते हैं. […]
विज्ञापन
रांची : अगर आप किसी जरूरी काम से बिरसा चौक होते हुए एयरपोर्ट या कहीं और जा रहे हैं, तो जरा ठहरिये. क्योंकि, बिरसा चौक से हिनू चौक के बीच करीब 500 मीटर में सड़क पर ही सब्जी मंडी सज जाती है.
सब्जी खरीदने वाले लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर सब्जी खरीदते हैं. इस वजह से सड़क का अधिकांश हिस्सा प्रभावित हो जाता है और जाम लग जाता है. जाम में लोग कापी देर तक फंसे रहते हैं.
मोटरसाइकिल वाले तो किसी तरह निकल भी जाते हैं, लेकिन कार और अन्य बड़े वाहनों लिए जाम परेशानी का सबब बन जाता है. शाम छह बजे के करीब प्रोजेक्ट भवन और पुलिस मुख्यालय के अलावा धुर्वा गोल चक्कर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों से बड़ी तादाद में अफसर और कर्मचारी बिरसा चौक होकर गुजरते हैं. उन्हें भी जाम के कारण परेशानियों का रोज सामना करना पड़ता है. इसके बाद भी जवाबदेह विभाग इस मामले में कार्रवाई करता नहीं दिख रहा.
सड़क पर क्यों लग रही है सब्जी मंडी
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक स्मार्ट सड़क बनायी जानी है. इसके निर्माण पर 101 करोड़ रुपये तथा भूमि अधिग्रहण व मुआवजा पर 47.21 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं.
इसको लेकर संवेदक ने सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई कर गड्ढा छोड़ दिया. लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. ठेकेदार ने जिस स्थान पर खुदाई की.
वहां पर पहले से दर्जनों लोगों द्वारा सब्जी बेचने का काम किया जाता था. गड्ढा होने के बाद से सब्जी विक्रेताओं ने पहले से बनी सड़क पर ही सब्जी बेचनी शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




