रांची : नक्सली सरेंडर पॉलिसी विश्लेषण के लिए समिति बनायें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट में शुक्रवार को नक्सली सरेंडर पॉलिसी काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को माैखिक रूप से कहा कि सरेंडर पॉलिसी के विश्लेषण के लिए एक समिति बनायी जाये, जिसमें सरकारी […]
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट में शुक्रवार को नक्सली सरेंडर पॉलिसी काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को माैखिक रूप से कहा कि सरेंडर पॉलिसी के विश्लेषण के लिए एक समिति बनायी जाये, जिसमें सरकारी अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों को भी शामिल करें. समिति पॉलिसी का विश्लेषण करे तथा उसकी रिपोर्ट सरकार कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करे.
अगली सुनवाई तीन मई को होगी. अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने खंडपीठ को बताया कि कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का सरेंडर समारोहपूर्वक कराया गया था़ इससे समाज में गलत संदेश जाता है. ज्ञात हो कि नक्सली कुंदन पाहन के सरेंडर मामले को हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










