ePaper

गठबंधन में तकरार : राजद ने पलामू से घुरन राम को बनाया प्रत्याशी, डॉ अजय ने अध्यक्ष से की बात, जतायी नाराजगी

Updated at : 28 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
गठबंधन में तकरार : राजद ने पलामू से घुरन राम को बनाया प्रत्याशी, डॉ अजय ने अध्यक्ष से की बात, जतायी नाराजगी

रांची : यूपीए महागठबंधन में कांग्रेस-राजद आमने सामने आ गये है़ं राजद ने चतरा से सुभाष यादव को सिंबल देने के बाद, पलामू से घुरन राम को भी प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है़ राजद की घोषणा के बाद महागठबंधन में तकरार बढ़ा है़ राजद पलामू-चतरा दोनों ही सीटों पर अड़ा है, वहीं कांग्रेस […]

विज्ञापन
रांची : यूपीए महागठबंधन में कांग्रेस-राजद आमने सामने आ गये है़ं राजद ने चतरा से सुभाष यादव को सिंबल देने के बाद, पलामू से घुरन राम को भी प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है़ राजद की घोषणा के बाद महागठबंधन में तकरार बढ़ा है़
राजद पलामू-चतरा दोनों ही सीटों पर अड़ा है, वहीं कांग्रेस ने चतरा से उम्मीदवार देने की घोषणा कर दी है़ बदलते घटनाक्रम के बीच में राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से बात की है़ आलम ने राजद अध्यक्ष से कहा है कि सारा मामला दिल्ली में तय हो गया है़ अब प्रदेश स्तर से कुछ तय नहीं हो सकता है़
राजद को महागठबंधन के तहत पलामू सीट दी गयी थाी फैसले में फेरबदल के लिए प्रदेश के नेता अधिकृत नहीं है, आलाकमान को फैसला लेना है़
उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा से फोन पर बात कर नाराजगी जतायी है़ प्रभात खबर के साथ बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा : हम चतरा से उम्मीदवार देंगे़
कांग्रेस पलामू से उम्मीदवार देने नहीं जा रही है़ गठबंधन तय हो गया है, तो फिर किसी सीट पर फ्रेंडली नहीं होगा़ गठबंधन में कुछ फ्रेंडली नहीं होता है़ राजद को पलामू सीट दी गयी थाी ऐसी स्थिति में चतरा से उम्मीदवार देना गलत है़ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजद गठबंधन की चिंता करे़ पूरा देश और प्रदेश देख रहा है़ ऐसा राजनीतिक चरित्र ठीक नहीं है़ राजनीति में शालीनता और उसूल होनी चाहिए़ गठबंधन तय हो गया, तो फिर उससे अलग जाना सही नहीं है़
उधर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राणा ने कहा है कि हम पलामू-चतरा दोनों सीटों से लड़ेंगे़ गठबंधन के अंदर पुनर्विचार होना चाहिए़ दिल्ली में पार्टी के आला नेता कांग्रेस के लोगों से बात कर रहे है़ं रास्ता निकल जायेगा़ राजद इन दो सीटों को छोड़ कर कहीं भी प्रत्याशी नहीं देगा़ यूपीए के पक्ष में पूरी ताकत के साथ राजद जुटेगा़ पार्टी नेता लालू प्रसाद भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले सबसे प्रतिबद्ध नेता है़ं राजद विपक्षी एकता के लिए काम करेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola