रांची : भाजपा के तीन सीटों के दावेदारों की नजर दिल्ली पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची, कोडरमा व चतरा सीट पर भाजपा के दावेदारों की नजर दिल्ली पर टिकी हुई है. बुधवार की देर शाम तक भी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई. रांची से नवीन जायसवाल, अमिताभ चौधरी, आदित्य साहू, अमर चौधरी के नामों को लेकर चर्चा की जा रही है. चतरा […]
विज्ञापन
रांची : रांची, कोडरमा व चतरा सीट पर भाजपा के दावेदारों की नजर दिल्ली पर टिकी हुई है. बुधवार की देर शाम तक भी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई. रांची से नवीन जायसवाल, अमिताभ चौधरी, आदित्य साहू, अमर चौधरी के नामों को लेकर चर्चा की जा रही है. चतरा में सुनील सिंह, नीलम देवी, अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा से टिकट नहीं मिलने पर), वहीं कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी, प्रणव वर्मा व रवींद्र राय के नाम की चर्चा चल रही है.
सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह व लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय की ओर से भाजपा संसदीय बोर्ड को सूची सौंप दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










