रांची : भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत को याद किया गया
Updated at : 24 Mar 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राष्ट्र निर्माण सेना के तत्वावधान में शनिवार को पिस्का मोड़ में भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया. लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 1008 दीप प्रज्वलित कर उनकी शहादत को नमन किया़ समाजसेवी शैलेश्वर दयाल सिंह व सेना […]
विज्ञापन
रांची : राष्ट्र निर्माण सेना के तत्वावधान में शनिवार को पिस्का मोड़ में भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया. लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
1008 दीप प्रज्वलित कर उनकी शहादत को नमन किया़ समाजसेवी शैलेश्वर दयाल सिंह व सेना के अध्यक्ष अमृतेश पाठक ने शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कुछ राजनीतिक दल या नेता अलग-अलग मौके पर अपने बयानों से देश का नुकसान कर शहीदों की शहादत को अपमानित कर रहे हैं.
मौके पर किशोर महापात्रा, परशुराम प्रसाद, प्रकाश सिंह, सूरज कुमार नायक, रवि सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, भरत काशी, किशोर महापात्रा, मुकेश खत्री, मन मोहन पांडेय, सुधांशु साहा, विजय पांडेय, शिवकिशोर शर्मा, मंटू मुंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




