ठेकेदारों का भुगतान रुका बंद होगा सड़क का काम

Updated at : 23 Mar 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदारों का भुगतान रुका बंद होगा सड़क का काम

रांची : पथ निर्माण विभाग के अधिकतर ठेकेदारों का भुगतान रुक गया है. उन्हें दो माह से पैसा नहीं मिल रहा है. ऐसे में ठेकेदारों के पास सड़क निर्माण के लिए पैसे का अभाव हो गया है. ठेकेदारों ने कार्य के विरुद्ध अपना विपत्र जमा कर दिया है. आवंटन के लिए रोज दौड़ भी लगा […]

विज्ञापन

रांची : पथ निर्माण विभाग के अधिकतर ठेकेदारों का भुगतान रुक गया है. उन्हें दो माह से पैसा नहीं मिल रहा है. ऐसे में ठेकेदारों के पास सड़क निर्माण के लिए पैसे का अभाव हो गया है. ठेकेदारों ने कार्य के विरुद्ध अपना विपत्र जमा कर दिया है.

आवंटन के लिए रोज दौड़ भी लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिल रहा है. यह स्थिति केवल टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) के तहत सड़क निर्माण में है.
पैसा नहीं मिलने के बाद भी ठेकेदार काफी समय तक काम खींचते रहे, लेकिन अब वे सप्लायर का भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. सप्लायर से लेकर गाड़ी-डीजल सबके भुगतान को लेकर उनसे तगादा शुरू हो गया है. ऐसे में कई ठेकेदार बचते-फिर रहे हैं.
मौजूदा हालात देख कर लगता है कि पैसे के अभाव में कई महत्वपूर्ण व बड़ी सड़कों का काम बंद हो जायेगा. ठेकेदारों का कहना है कि अब काम आगे खींचना संभव नहीं है. पैसे की कमी के कारण वे किसी का भुगतान नहीं कर सके हैं. ऐसे में मेटेरियल की भी कमी हो रही है.
वहीं, लेबर की भी समस्या हो गयी है. इसलिए काम कराना मुश्किल होगा. ठेकेदारों ने बताया कि विभाग में पैसे की कमी हो गयी है. केवल पुल योजना के लिए पैसे रिलीज किये जा रहे हैं.
टीएसपी में अभी कुछ पैसे रिलीज किये गये हैं, जिससे सारे ठेकेदारों को पैसे भी नहीं मिले. उन्हें बताया गया है कि इस वित्तीय वर्ष में अब पैसे का आवंटन नहीं हो पायेगा. अब नये वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल-मई में ही पैसे मिलेंगे. ऐसे में अभी से काम बंद रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola