इटकी में मेडिको सिटी का निर्माण कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन

इटकी : इटकी में मेडिको सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मेडिको सिटी के लिए चिह्नित स्वास्थ्य विभाग की करीब 80 एकड़ भूमि में से दो एकड़ पर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल हॉस्पिटल के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार करीब आठ करोड़ की लागत […]

विज्ञापन
इटकी : इटकी में मेडिको सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मेडिको सिटी के लिए चिह्नित स्वास्थ्य विभाग की करीब 80 एकड़ भूमि में से दो एकड़ पर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल हॉस्पिटल के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार करीब आठ करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया जायेगा.
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत यहां मेडिको सिटी का निर्माण हो रहा है. इसके तहत चिह्नित भूमि की चहारदीवारी करायी जा चुकी है. मेडिको सिटी में मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों के अलावा पारा मेडिकल ट्रेनिंग, आयुर्वेदिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल, पांच सौ बेड का अत्याधुनिक अस्पताल सहित अन्य मेडिकल से जुड़े संस्थानों का निर्माण कराया जायेगा. इस पर करीब 918 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola