रांची : लिली एसएचजी को मिला पीडीएस लाइसेंस निलंबित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसअो) रांची नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बेड़ो प्रखंड की दिघिया पंचायत में लिली महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का लाइसेंस (01/2010) निलंबित कर दिया है. इस संबंध में प्रभात खबर में 26 फरवरी को प्रकाशित खबर स्विफ्ट कार की मालकिन के पास अंत्योदय कार्ड पर संज्ञान लेते […]
विज्ञापन
रांची : जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसअो) रांची नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बेड़ो प्रखंड की दिघिया पंचायत में लिली महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का लाइसेंस (01/2010) निलंबित कर दिया है. इस संबंध में प्रभात खबर में 26 फरवरी को प्रकाशित खबर स्विफ्ट कार की मालकिन के पास अंत्योदय कार्ड पर संज्ञान लेते हुए इसी दिन यह कार्रवाई की गयी है.
इसके साथ ही डीएसअो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीअो) को निर्देश दिया है कि वह पूरे मामले की जांच कर समूह का पीडीएस लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करें तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधान के तहत समूह पर प्राथमिकी दर्ज करायें. वहीं समूह के पीडीएस दुकान से संबद्ध सभी लाभुकों के राशन कार्ड अगले आदेश तक के लिए सुशील कुमार साहु (लाइसेंस संख्या-3/1991) के पीडीएस दुकान से संबद्ध कर दिये गये हैं.
गौरतलब है कि लिली समूह की सचिव शांति देवी के पास सुजुकी स्विफ्ट कार (जेएच 01बीए-5535) है. पर शांति देवी ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुक की अर्हता संबंधी जिला प्रशासन व सरकार के नियमों को धता बता कर खुद के नाम से ही अंत्योदय (पीला) कार्ड (संख्या – 202003897799) बनवा रखा है.
इस कार्ड के जरिये वह हर माह 35 किलो अनाज का उठाव करती है. यही नहीं अारोप है कि शांति देवी की सास पुनी देवी, जो 10 कमरों का पक्का मकान में रहती हैं, इनके नाम से भी प्राथमिकता सूची वाला गुलाबी राशन कार्ड (सं-202006393908) है. दरअसल, इस लिली समूह की कई पदाधिकारियों पर यही आरोप है कि खाते-पीते घर की होते हुए भी उन्होंने राशन कार्ड बनवा लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










