शिवचरण मरांडी बने राज्य मुख्य आयुक्त

Updated at : 30 Jun 2014 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
शिवचरण मरांडी बने राज्य मुख्य आयुक्त

लॉटरी से हुआ विजेता का फैसला रांची : भारत स्काउट और गाइड झारखंड राज्य मुख्यालय के सत्र 2014-17 का चुनाव रविवार को रोमांचक रहा. राज्य मुख्य आयुक्त पद पर हुए चुनाव में डीइओ शिवचरण मरांडी और बिंदु भूषण दूबे को 30-30 मत मिले. टाई होने पर ऑब्जर्वर अरूप सरकार ने मुख्यालय से बात की. इसके […]

विज्ञापन

लॉटरी से हुआ विजेता का फैसला

रांची : भारत स्काउट और गाइड झारखंड राज्य मुख्यालय के सत्र 2014-17 का चुनाव रविवार को रोमांचक रहा. राज्य मुख्य आयुक्त पद पर हुए चुनाव में डीइओ शिवचरण मरांडी और बिंदु भूषण दूबे को 30-30 मत मिले. टाई होने पर ऑब्जर्वर अरूप सरकार ने मुख्यालय से बात की. इसके बाद लॉटरी से विजेता का फैसला हुआ. चुनाव रिटर्निग अफसर आमोद्य कुमार सिंह की देख-रेख में हुआ, कुल 97 मतदाताओं में से 60 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

इधर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सचिव श्रीमोहन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले आम बैठक में भारत स्काउट और गाइड के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. बैठक में चार जिलों में हुई जिला संगठन आयुक्त और राज्य मुख्यालय में चपरासी की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola