केंद्र सरकार ने राज्य के 23 हजार पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं दिया, परियोजना ने मानदेय के लिए मांगे 200 करोड़

रांची : पारा शिक्षकों के मानदेय के लिए शिक्षा परियोजना ने राज्य सरकार से 200 करोड़ रुपये की मांग की है. इससंबंध में राज्य परियोजना कार्यालय ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है. राज्य के पारा शिक्षकों को अक्तूबर के बाद से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इस दौरान लगभग दो माह पारा शिक्षक […]
रांची : पारा शिक्षकों के मानदेय के लिए शिक्षा परियोजना ने राज्य सरकार से 200 करोड़ रुपये की मांग की है. इससंबंध में राज्य परियोजना कार्यालय ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है. राज्य के पारा शिक्षकों को अक्तूबर के बाद से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इस दौरान लगभग दो माह पारा शिक्षक हड़ताल पर थे. शिक्षकों की हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान नहीं किया जायेगा. हड़ताल से पूर्व व हड़ताल से लौटने के बाद के मानदेय का भुगतान बकाया है.
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में लगभग 23 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए राशि परियोजना को नहीं दी. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षकों के सृजित पद रिक्त हैं. राज्य सरकार इन पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










